हमारे सुबह की शुरूआत चाय की चुस्कियों से होती है। पर क्या आप जानते हैं कि चाय के बागानों में अनेक प्रकार के कीट व रोगनाशकों का उपयोग किया जाता है। वर्ष 2014 में एक स्वयं सेवी संस्था ने देश में बिकने वाले ब्रांडेड चाय के 49 नमूनों की जांच की और पाया कि सभी नमूनों में कीटनाशक के अवशेष है। लगभग 60 प्रतिशत नमूनों में कीटनाशक, मानक स्तर से अधिक पाए गए। इनमें डी.डी.टी, मोनोक्रोटोफॉस, इमिडाक्लोप्रिड जैसे कीटनाशक भी पाए गए।

0 Comments